Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
08-Oct-2020 09:28 PM
DELHI : बिहार को बड़ी क्षति हुई है. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है. वे कई दिनों से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे. 74 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांसे ली. चिराग पासवान ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है. रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर कल पटना लाया जायेगा.
आपको पिछले 22 अगस्त को केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था. उन्हें हृदय से संबंधित परेशानी को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. अशोक सेठ के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा था. इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उनके दिल की सर्जरी भी की गयी थी. 3 अक्टूबर को डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की थी. डॉक्टरों ने कहा था कि हालत में सुधार होने पर उनकी एक और सर्जरी की जायेगी. लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ती गयी और आखिरकार आज शाम उन्होंने आखिरी सांसें ली.
इस वक्त जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक कल रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को पटना लाया जायेगा. बताया जा रहा है कि राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. उनके निधन के बाद देश भर में दुःख की लहर है. बिहार समेत अन्य राज्यों के बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. रामविलास पासवान के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुःख व्यक्त किया है. दोनों नेताओं ने ट्वीट कर गहरी संवेदना व्यक्त की है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने भी रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘’पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं. Miss you Papa...’’ रामविलास पासवान के निधन के बाद बिहार के सियासी जगत के एक युग का अंत हो गया है.