Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट
23-Jun-2021 05:00 PM
PATNA : आंख का इलाज कराने दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल एम्स में एडमिट होंगे. डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कही है. कल ही सीएम नीतीश का आंख का ऑपरेशन किया जायेगा. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां लगभग एक सप्ताह तक रुकेंगे.
बीते दिन मंगलवार को शाम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सहयोगी और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा के साथ पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में नवनिर्मित बिहार सदन में ठहरे हैं. लेकिन कल सीएम दिल्ली एम्स में एडमिट होंगे, जहां इनकी आँख का ऑपरेशन किया जायेगा. ऑपरेशन के बाद आठ दिन तक नीतीश दिल्ली में ही रहेंगे.
वहीं दूसरी ओर सीएम नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुलाकात की भी चर्चा तेज है. बताया जा रहा है की मोदी कैबिनेट के विस्तार को लेकर दोनों नेताओं और बीजेपी नेतृत्व के बीच बातचीत हो सकती है. इसके अन्य कई मुद्दों पर भी बातचीत होने की संभावना है. मीडिया के ख़बरों के मुताबिक नीतीश जेडीयू के उन नेताओ का नाम फाइनल करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं जिन्हें मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. हालांकि पत्रकारों से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार ने अपने दिल्ली दौरे को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक व्यक्तिगत दौरा है. मैं यहां आंखों का इलाज करने आया हूं.
कल दिल्ली पहुँचने के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम नीतीश ने कहा था कि पीएम मोदी से मुलाकात की ऐसी कोई योजना नहीं है. कैबिनेट विस्तार पर सीएम ने कहा कि यह पीएम मोदी पर निर्भर करेगा कि वह इसे कब करेंगे. इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है.