चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
14-Feb-2020 11:33 AM
ARA : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बिहार की यात्रा पर निकले कन्हैया कुमार लगातार जिलों में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। कन्हैया को बिहार के ज्यादातर जिलों में अब तक के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। शायद ही कोई ऐसा जिला बचा हो जहां कन्हैया के काफिले को विरोधियों ने निशाना नहीं बनाया हो. लेकिन अब कन्हैया इसी विरोध को लेकर आगे की सियासत करने में जुट गए हैं।
बक्सर में जनसभा को संबोधित करने के बाद कन्हैया आज दोपहर आरा पहुंचने वाले हैं। लेकिन आरा पहुंचने से पहले ही एक कन्हैया ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि विरोधियों ने उनके कार्यक्रम के मंच को आग लगा दी। कन्हैया कुमार ने कहा है कि आरा में उनके कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया मंच आग के हवाले कर दिया गया लेकिन बावजूद इसके वह आरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
आज जन-गण-मन यात्रा का क़ाफ़िला बक्सर में सभा करने के बाद आरा पंहुचेगा। गोडसे-प्रेमियों ने आरा में होने वाली सभा के मंच मे कल रात आग लगा दी है लेकिन हम तो जाएँगे मोहब्बत का कारवाँ लेकर और लगाएँगे नफ़रत से आज़ादी के नारे। 😊
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) February 14, 2020
इंक़लाब मंच का मोहताज नही होता दोस्तों। 🤗
हालांकि आरा के रमना मैदान में कन्हैया के लिए मंच सज धज कर तैयार है। रमना मैदान में बना हुआ मंच स्थाई है और उसे आग लगाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। बावजूद इसके कन्हैया ट्विटर पर यह दावा कर रहे हैं कि मंच को विरोधियों ने आग लगा दी ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर कन्हैया झूठ के सहारे कौन सी राजनीति करना चाहते हैं?