ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / सऊदी अरब में ऑइल प्लांट पर हमले का बुरा असर, कच्चे तेल की...

सऊदी अरब में ऑइल प्लांट पर हमले का बुरा असर, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

16-Sep-2019 01:47 PM

By 13

DELHI:दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हाउती विद्रोहियों के हमले का दुनियाभर में बुरा असर देखने को मिल रहा है. ऑइल प्लांट पर हमले के बाद तेल बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई हैं. सऊदी अरब के ऑइल प्रोसेसिंग प्लांट्स पर शनिवार को ड्रोन से हुए हमलों के चलते इंटरनेशनल मार्केट में तेल के दाम 10 फीसदी बढ़ गए हैं. सोमवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में कीमतों में तेजी देखी गई, जिसका असर पूरे विश्व पर पड़ सकता है. हमले की वजह से दुनिया के सबसे बड़े क्रूड उत्पादक की आपूर्ति करीब आधी हो गई और कच्चे तेल की कीमत में उछाल देखने को मिला है. एशियाई बाजार में शुरुआत में ब्रेंट क्रूड 11.77 फीसदी की तेजी के साथ 67. 31 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 10.68 फीसदी चढ़कर 60.71 डॉलर पहुंच गया. वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने सऊदी अरब के तेल क्षेत्र में ड्रोन हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है, जिससे देश की तेल क्षमता का लगभग आधा हिस्सा या दैनिक वैश्विक तेल आपूर्ति का 5 प्रतिशत बाधित हुआ है.