ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये एक साथ 2 JCB लेकर मटकोर करने पहुंचीं दूल्हे की दोनों बुआ, हाईटेक अंदाज में पूरी हुई रस्म, इलाके में चर्चा का विषय Bihar Road Accident: दर्दनाक हादसे में गई युवक की जान, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा WhatsApp SIM Verification India: SIM हटाते ही बंद हो जाएगा WhatsApp! भारत में जल्द लागू होने जा रहा नया सिम-बाइंडिंग फीचर, जानें क्या बदलेगा क्या बिहार में यही शराबबंदी है? तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे धंधेबाज, अब ट्रेन की बोगी के नीचे छुपाकर शराब की तस्करी Bihar Road Project: बिहार को मिलेगा एक और सिक्स लेन एक्सप्रेसवे का तोहफा, इन पांच जिलों की बदलेगी तस्वीर Kerala Name Change: अब इस नाम से जाना जाएगा केरल, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी Kerala Name Change: अब इस नाम से जाना जाएगा केरल, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी हांगकांग से दिल्ली पहुंची अमेरिकी महिला के बैग से 5.42 करोड़ का माल बरामद, सोना-चांदी के आभूषण और लग्जरी घड़ियां जब्त

कच्चा चावल खाने से अंबेडकर छात्रावास की 30 छात्राएं बीमार, शिक्षिका बोलीं..चूल्हा हो गया था खराब

कच्चा चावल खाने से अंबेडकर छात्रावास की 30 छात्राएं बीमार, शिक्षिका बोलीं..चूल्हा हो गया था खराब

10-Jan-2024 07:34 PM

By First Bihar

ARRAH: भोजपुर के अंबेडकर छात्रावास में फूड प्वाइजनिंग से 30 छात्राएं बीमार हो गयी हैं। जिसमें 12 छात्राओं की हालत ज्यादा खराब हो गयी है जिन्हें आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। 


बताया जाता है कि मंगलवार की रात में जीविका दीदियों ने खाना बनाया था। खाना बनाने वाला चूल्हा खराब हो जाने के कारण चावल कच्चा रह गया। हॉस्टल का खाना खाने के बाद ही 30 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। एक साथ कई छात्राओं को सिर घूमने लगा और उल्टी-दस्त होने लगी। जिसके बाद छात्रावास में अफरा-तफरी मच गयी। 


बीमार छात्राओं को सदर अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद इलाज शुरू किया गया। हॉस्टल की छात्रा ने बताया कि प्रिसिंपल और जिला कल्याण पदाधिकारी को कई बार फोन पर हॉस्टल में दिये जाने वाले घटिया भोजन की जानकारी दी गयी लेकिन शिकायत के बाद इसमें कोई सुधार नहीं किया गया। 


कच्चा चावल खाने से 30 छात्राएं बीमार हो गयी हैं। जिसमें 12 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। अम्बेडकर छात्रावास की शिक्षिका विजेता कुमारी ने बताया कि कल अंबेडकर छात्रावास में खाना बनाने वाला चूल्हा खराब हो गया था। इस वजह से चावल कच्चा रह गया। 


कच्चा चावल खाने के बाद एक साथ कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने को लेकर अन्य आक्रोशित छात्राएं धरना पर बैठ गयी। छात्राओं का कहना था कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।