Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
25-Aug-2021 09:52 AM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अफगानिस्तान से वापस भारत लौटे 78 लोगों में से 16 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद एहतियातन सभी 78 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी 16 लोग एसिम्प्टोमैटिक हैं- यानी उनमें वायरस के लक्षण नहीं दिख रहे हैं. इन 16 लोगों में वे तीन सिख भी शामिल हैं जो काबुल से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां सिर पर उठाकर लाए थे. बता दें कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य नेता, अधिकारी भी इन सभी के संपर्क में आए थे.
जानकारी हो कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद काबुल से लगातार भारतीय वायुसेना के विमानों से लोगों को लाया जा रहा है. इनमें भारतीय नागरिकों के साथ-साथ अफगानी नागरिक भी शामिल हैं. इसी कड़ी में बीते दिन 78 लोगों को लाया गया था, जिनके साथ गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को काबुल से वापस लाया गया.
भारत अभी तक 500 से अधिक लोगों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाल चुका है. वहीं एम्बेसी में काम करने वाले स्टाफ को पहले ही काबुल से वापस लाया जा चुका है. भारत हर रोज दो विमानों में लोगों को लाने में जुटा है. हालांकि, अफगानिस्तान से वापस लाए जा रहे लोगों के साथ सतर्कता भी बरती जा रही है. कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है, उनका टेस्ट भी किया जा रहा है.