ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / काशी में न्याय यात्रा, बाबा विश्वनाथ के दर्शन…आज वाराणसी में क्या-क्या करेंगे राहुल...

काशी में न्याय यात्रा, बाबा विश्वनाथ के दर्शन…आज वाराणसी में क्या-क्या करेंगे राहुल गांधी?

17-Feb-2024 08:30 AM

By First Bihar

DESK : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज वाराणसी पहुंचेगी। राहुल काशी में लगभग 8 घंटे गुजारेंगे। इसी दौरान राहुल गांधी बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल की यह यात्रा वाराणसी से भदोही के लिए रवाना होगी। शाम को राहुल गांधी न्याय यात्रा लेकर भदोही पहुंचेंगे और यहां  समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव से नाराज चल रहे स्वामी प्रसाद मौर्य इस यात्रा में शामिल होंगे। 


जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी काशी में लगभग 8 घंटे गुजारेंगे।  सुबह 8 बजे राहुल गांधी चंदौली के पड़ाव से वाराणसी के गोलगड्डा पहुंचेंगे। गोलगड्डा से राहुल गांधी यात्रा की शुरुआत करेंगे।   करीब 12 किलोमीटर की यात्रा कर राहुल गांधी बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे।  राहुल की यात्रा विशेश्वरगंज के रास्ते होते हुए गुजरेगी। बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद राहुल गांधी गोदौलिया चौराहे पर जनसभा को संबोधित करेंगे।वाराणसी से न्याय यात्रा भदोही के लिए रवाना होगी। शाम को राहुल गांधी न्याय यात्रा लेकर भदोही पहुंचेंगे। 


राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली, वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर शहर, कानपुर देहात, जालौन और झांसी से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरु हुई थी और अब यूपी में एंट्री कर चुकी है।  राहुल गांधी ने करीब एक महीने का सफर पूरा करके 16 फरवरी को चंदौली के रास्ते यूपी की सीमा में प्रवेश किया है। 


मालूम हो कि, राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहले 20 मार्च को पूरी होनी थी।  लेकिन अब वो 10 दिन पहले यानि 10 मार्च को ही पूरी हो सकती है। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए यात्रा में बदलाव किए जाने की बात कही जा रही है।  यूपी में पहले यात्रा 11 दिन तक चलनी थी। लेकिन अब यहां बस 6 दिन तक ही यात्रा चलेगी। 


आपको बताते चलें कि, राहुल बस, कार, नौका के अलावा पैदल 70 किलोमीटर की यात्रा रोजाना करेंगे।  लेकिन वह लगभग 100 किलोमीटर रोज तय कर ले रहे हैं। राहुल की तेजी के चलते ही यात्रा जल्दी पूरी हो रही है। इसके साथ ही कांग्रेस भी चाहती है कि लोकसभा चुनाव के पहले यह यात्रा जल्दी खत्म हो और राहुल संगठन के फैसलों, टिकट बंटवारों, गठबन्धन की बातचीत के साथ चुनावी कैम्पेन में जुटें। इसके अलावा चुनाव की अधिसूचना भी जल्दी जारी होने वाली है।