Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP
17-Dec-2022 08:51 AM
By Amit
SASARAM: पिछले दो दिनों से नगर थाना सासाराम में पुलिस की कर्तव्यहीनता का वायरल वीडियो सामने आ रहा था, जिसके बाद रोहतास एसपी आशीष भारती ने दो लोगों को निलंबित कर दिया है। दरअसल, पिछले 2 दिनों से नगर थाना सासाराम के इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर के मनमुटाव का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में डिहरी एएसपी नवजोत सिम्मी के जांच के बाद एसपी आशीष भारती ने वीडियो वायरल करने वाले दारोगा गौतम कुमार के साथ एएसआई ललितेश्वर सिंह को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है।
दारोगा गौतम कुमार ने नगर थाना इंस्पेक्टर एसके सिन्हा सहित कई वरिय पदाधिकारी पर आरोप के लगाते हुए वीडियो वायरल किए हैं। वायरल वीडियो में रोहतास पुलिस की किरकीरी दारोगा ने की है। वायरल वीडियो की हकीकत जानने पहुंचे पत्रकार ने चौकाने वाले तथ्य उजागर किए। जिस मामले को लेकर नगर थाना सासाराम के एक दरोगा द्वारा पिछले दो दिनों किए जा रहे वायरल वीडियो का सच जानने के लिए पीड़ित से पत्रकार ने मुलाकात की। जहां पीड़ित ने बताया कि अबैध बालू लोड ट्रैक्टर को नगर थाना सासाराम में जप्त होने पर खनन और परिवहन विभाग फाईन जमा करने के बाद नगर थाना सासाराम के दरोगा गौतम कुमार ने 30 हजार रुपए में उक्त वाहन छोड़ने के लिए तय किया था। लेकिन 20 हज़ार में वाहन छोड़ने के बात पर भुगतान करने पर भी टाल मटोल करने लगे जिसके बाद दारोगा गौतम कुमार की शिकायत थानाध्यक्ष एसके सिन्हा के पास पहुंचते ही दारोगा सह मालखाना प्रभारी गौतम कुमार आपा खो बैठे।
एक के बाद एक कनिय-वरीय पुलिस पदाधिकारी के वीडियो वायरल करने लगे जो राजधानी तक में चर्चा का विषय बन गया। पीड़ित ट्रैक्टर वाले श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि मलखाना प्रभारी को ट्रैक्टर छोड़ने के लिए 30 हजार में डील हुई थी लेकिन 20 हज़ार रुपए भुगतान करने के बाद टालमटोल करने पर उसे विवश होकर नगर थाना लौटना पड़ा। जहां थानाध्यक्ष द्वारा गाड़ी छोड़ने के बाद मलखाना प्रभारी सह दरोगा गौतम कुमार ने उक्त ट्रैक्टर को रोक दिया। उसके बाद वाक्युद्ध वायरल वीडियो दारोगा ने करने लगा। गौरतलब हो कि वायरल वीडियो करने वाले दरोगा गौतम कुमार पर रोहतास जिले में भी कई थाना में पदस्थापना के दौरान कई गंभीर आरोप की जांच जारी है।