बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
30-Jul-2023 07:21 AM
By First Bihar
PATNA : बिजली की समस्या को लेकर परेशान लोगों के लिए यह काफी काम की खबर है। अब उनकी हर एक समस्या का समाधान घर बैठे व्हाट्सएप के जरिए मात्र एक मैसेज करने पर हो जाएगा। इसको लेकर ऊर्जा विभाग ने एक नई पहल शुरू की है।
दरअसल, राजधानी पटना में अब बिजली समस्या के लिए लोगों को घंटों इंतजार नहीं करना होगा। इसको लेकर विभाग ने इतने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है जिस पर उपभोक्ता अपनी समस्या बता सकते हैं और उसके बाद उनके इस समस्या का निपटारा कब किया जाएगा इसकी भी जानकारी उन्हें तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले फीडरों का ब्रेकडाउन होने पर गड़बड़ी को ढूंढने में बिजलीकर्मियों को काफी समय लगता था। लेकिन, अब उन्हें इसमें समय नहीं लगेगा यही वजह है कि लोगों की समस्या का समाधान भी जल्द और समय पर कर दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि, ऊर्जा विभाग के तरफ से जो व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है उसमें फीडर निकलने वाले हर इलाके के कुछ-कुछ लोगों को जोड़ा जाएगा। इसके जरिए लोगों के तरफ से कहीं तार टूटे, जंफर कटे, आग लग जाए, शॉर्ट सर्किट की सूचना ग्रुप में डालने को कहा गया है। जिसके बाद कुछ भी बिजली की गड़बड़ी होने पर उस ग्रुप में जुड़े बिजलीकर्मी देखेंगे और उसका निपटारा करेंगे।
आपको बताते चलें कि , राजधानी पटना में फिलहाल कैनाल और टेल्कॉम दो लंबे दूरी के फीडर है। यह फीडर 1970 के आसपास बना हुआ है। उस समय पटना की आबादी काफी कम थी। अबतक इन्हीं फीडरों से बिजली बहाल हो रही है। कैनाल फीडर की दूरी 26 किमी और टेल्कॉम की दूरी 22 किमी है। कैनाल खगौल ग्रिड से और टेल्कॉम मीठापुर ग्रिड से निकला हुआ है। कैनाल खगौल ग्रिड से निकलकर गड़ीखाना पीएसएस, सगुनामोड़, रूपसपुर नहर, आईजीआईएमएस, पाटलिपुत्र होते हुए एएन कॉलेज तक पहुंचता है।