ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bihar Crime News: कैमूर जिले के लोहरा गांव में 22 वर्षीय युवक हरभजन कुमार का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: कैमूर जिले के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित लोहरा थाना अंतर्गत लोहरा गांव के पास एक युवक का शव पेड़ में फंदे से लटका मिला। यह घटना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई, जिससे बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।


पुलिस ने बताया कि शव गांव से लगभग 200 मीटर दूरी पर पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। मृतक की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी 22 वर्षीय हरभजन कुमार के रूप में हुई है, जो प्रभु यादव के पुत्र थे। ग्रामीणों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।


घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कुछ देर के लिए सड़क जाम भी कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात हरभजन कुमार एक व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर उसे निजी वाहन से अधौरा सीएचसी अस्पताल लेकर गया था। 


अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वह घर वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह लोग टहलने निकले तो उसे लोहरा जाने वाली सड़क के किनारे पेड़ से लटका हुआ पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन इलाके के पहाड़ी होने के कारण अभी तक कोई पुलिस अधिकारी इस घटना पर आधिकारिक बयान नहीं दे पाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता