ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?

Home / news / केके पाठक और पटना डीएम के बीच बढ़ा विवाद, चंद्रशेखर ने मुख्य सचिव...

केके पाठक और पटना डीएम के बीच बढ़ा विवाद, चंद्रशेखर ने मुख्य सचिव के पास की ACS की शिकायत

25-Jan-2024 08:08 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में भयंकर ठंड और शीतलहर के बीच आठवीं तक के स्कूल बंद करने पर कंफ्यूजन बनी हुई है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश के बाद कड़ाके की ठंड के बावजूद आठवीं तक के स्कूल बंद नहीं होने पर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से सरकारी स्कूलों को खोलने से जुड़े पत्र के बाद भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। डीएम ने ऐसे हालात में बुधवार को मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को पत्र भेजकर मदद मांगी है, जिसमें उन्होंने मामले में हस्तक्षेप कर उचित निर्णय लेने की मांग की है। 


डीएम  डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जो पत्र लिखा है उसमें कहा है कि -  शीतलहर इत्यादि कारणों से सरकारी विद्यालयों को बन्द करने के संबंध में।  भवदीय को सादर सूचित करना है कि पटना जिला में शीत दिवस की स्थिति एवं कम तापमान जारी रहने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर खतरे की संभावना के मद्नेनजर दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा-144 के तहत पटना जिला के सभी निजी /सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं एवं कोचिंग सेन्टर सहित) में वर्ग-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर अधोहस्ताक्षरी के विभिन्न आदेशों द्वारा प्रतिबंध लगाते हुए वर्तमान आदेश ज्ञापांक 1065/वि0 दिनांक 23.01.2024 द्वारा दिनांक 25.01.2024 तक विस्तारित किया गया है।


उक्त के संदर्भ में निदेशक (मा०शि०) शिक्षा विभाग (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय) के पत्रांक 11/नि०मा० दिनांक 22.01.2024 (छायाप्रति संलग्न) द्वारा अधोहस्ताक्षरी द्वारा स्कूल बंद किये जाने के संबंध में निर्गत आदेश में शिक्षा विभागीय पत्रांक 12/गो० दिनांक 20.01.2024 (छायाप्रति संलग्न) का अनुपालन नहीं किये जाने का उल्लेख करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना को सभी विद्यालयों को खुला रखने हेतु निदेशित किया गया।


तत्पश्चात् अधोहस्ताक्षरी के पत्रांक 1042/गो० दिनांक 22.01.2024 (छायाप्रति संलग्न) द्वारा उपर्युक्त परिस्थिति एवं जिला दण्डाधिकारी को दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत प्रदत्त शक्तियों के संबंध में निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार, पटना को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। इसके पश्चात् पुनः विभागीय पत्रांक 331 दिनांक 23.01.2024 (छायाप्रति संलग्न) द्वारा विभिन्न प्रकार की आपत्तियों का उल्लेख करते हुए प्रतिवेदन की माँग की गयी है।


मालूम हो कि शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के बीच स्कूल बंद किये जाने के संदर्भ में विभागीय पत्राचार से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जो प्रशासनिक दृष्टिीकोण से सही नहीं है। ऐसा माना जाता है कि प्रशासनिक व्यवस्था में सभी स्तरों पर अधिकार एवं सीमायें सुपरिभाषित हैं, जिनका सम्मान किया जाना चाहिए। लेकिन, अब जो मामला सामने आया है उसमें लगातार सवाल उठाया जा रहा है।


जानकारी हो कि, माध्यमिक  शिक्षा निदेशक ने 22 जनवरी को पत्र जारी कर जिला शिक्षा पदाधिकारी पटना को सभी विद्यालयों को खुला रखने का निर्देश दिया है। इसके बाद माध्यमिक निदेशक को जिले की हालात की स्थिति को देखते हुए धारा-144 में डीएम को प्रदत्त शक्तियों के बारे में विस्तार से पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई। इसके बाद 23 जनवरी को फिर निदेशक की ओर से विभिन्न प्रकार की आपत्तियों का उल्लेख करते हुए प्रतिवेदन की मांग की गई।


उधर ,  भीषण शीतलहर से जनजीवन अस्तव्यस्त है। अब ठंड जानलेवा भी साबित हो रही है। राज्य में बुधवार को एक सिपाही और दो छात्रों सहित पांच की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि इन सभी की मौत ठंड लगने से हुई है। सभी मौतें अलग-अलग जिलों में हुई है। मरने वाले मुजफ्फरपुर, गोपालगंज , बक्सर, लखीसराय और छपरा के रहने वाले थे।