बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग
23-Sep-2019 01:54 PM
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां जूनियर डॉक्टरों और सरकार के बीच चल रही वार्ता सफल हो गई है। स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव से बातचीत और उनसे मिले आश्वासन के बाद जूनियर डॉक्टर काम पर लौट गए हैं.
स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव से मिले आश्वासन के बाद जूनियर डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। सरकार ने जूनियर डॉक्टरों की मांगों पर विचार के लिए 7 अक्टूबर तक का समय दिया है। जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की थी।
आपको बता दें कि जूनियर डॉक्टरों ने अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर आज से राज्य भर में इमरजेंसी सहित अन्य तरह की सेवाएं ठप कर दी थी। इस मामले में तुरंत पहल करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने जूनियर डॉक्टरों के साथ वार्ता की और उनके आश्वासन पर जूनियर डॉक्टर काम पर लौटने को तैयार हुए हैं।