पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क
07-Mar-2020 07:54 AM
PATNA : जेपी सेतु पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगने के बाद चक्का जाम करने का ऐलान कर चुके बिहार ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के दबाव में राज्य सरकार ने एक बार फिर से जेपी सेतु का निरीक्षण करा कर उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का फैसला किया है. पथ निर्माण विभाग और रेलवे के अधिकारी 14 मार्च को जेपी सेतु का निरीक्षण करेंगे और उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय किया जाएगा कि जेपी सेतु पर भारी वाहनों का परिचालन हो या नहीं.
जेपी सेतु पर भारी वाहनों के परिचालन को लेकर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है बैठक में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा, परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल, परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी खनन विभाग की निदेशक हरजोत कौर और पटना डीएम कुमार रवि के साथ-साथ रेलवे के अधिकारी भी मौजूद थे. इस बैठक में बिहार प्रदेश ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए जिनके सामने यह सहमति बनी कि होली के बाद पुल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाए.
आपको बता दें कि जेपी सेतु पर भारी वाहनों के परिचालन को लेकर रेलवे ने आपत्ति जताई थी. रेलवे के जीएम ने भारी वाहनों का परिचालन जेपी सेतु पर बंद करने के लिए बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार को पत्र लिखा था. जिसके बाद भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई सरकार के इस फैसले के खिलाफ ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने राज्य में चक्का जाम करने का फैसला किया था लेकिन अब बातचीत के जरिए समस्या का हल निकालने की कोशिश की जा रही है.