ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

जेपी नड्डा से मिले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार के लिए कर दी ये बड़ी मांग

11-Jul-2024 04:39 PM

By First Bihar

PATNA: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री जीतन राम मांझी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जेपी नड्डा से बिहार के लोगों के लिए बड़ी मांग कर दी। 


जीतन राम मांझी ने पत्र के माध्यम से कहा कि आप अवगत होंगे कि विगत वर्षों में कर्क रोग (Cancer Disease) से संबंधित मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि कर्क रोग एक ऐसी महामारी का रूप ले रहा है जिसकी चिकित्सा की सुविधाएं बिहार में सुलभ रूप से उपलब्ध नहीं हैं तथा उपलब्धता की स्थिति में जन-सामान्य की आर्थिक क्षमता से परे हैं। 


बिहार राज्य में सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के समक्ष इस बीमारी से पीडित होने के पश्चात समाधान के साधन अत्यंत सीमित हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना में मात्र एक कैंसर-विज्ञान विभाग (Oncology Department) कार्यरत होने की स्थिति में अत्यधिक संख्या में संपूर्ण बिहार प्रदेश से एवं सीमावर्ती प्रदेशों से कैंसर मरीजों के आगमन के कारण इस विभाग पर क्षमता से अधिक भार रहता है। 


स्थिति इतनी गंभीर है कि तत्काल चिकित्सा वाले मरीजों को भी एक से डेढ़ वर्ष की प्रतीक्षा अवधि (Waiting Time) का सामना करना पड़ता है। अतः विषयवस्तु की गंभीरता के आलोक में आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए बिहार में एक आधुनिक क्षेत्रीय कर्क रोग संस्थान (Regional Cancer Institute) की स्थापना हेतु आवश्यक आदेश देने की कृपा करें ताकि इस गंभीर रोग से मरीजों को स्वस्थ जीवन का अधिकार प्राप्त हो सके ।