मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
28-Jan-2024 09:41 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली रवाना हो गये। पटना एयरपोर्ट पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद संजय जायसवाल सहित कई सांसद और विधायक मौजूद थे। सभी बुके लेकर पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। बीजेपी के कई कार्यकर्ता भी इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
रविवार की शाम बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। बिहार में एनडीए की नई सरकार बन गई है। नीतीश कुमार बिहार के 9वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। वही सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बन गये हैं। राजभवन में नीतीश कुमार सहित 9 मंत्रियों ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होने के लिए दिल्ली से पटना पहुंचे थे। शपथग्रहण समारोह के बाद जेपी नड्डा पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी।
वही मंत्री बने बीजेपी नेताओं को भी जेपी नड्डा ने बधाई दी। मीडिया को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन गयी है। एनडीए की नई सरकार में नीतीश कुमार की वापसी बिहार के लिए सुखद है। अब एनडीए की सरकार में बिहार का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन बिहार के लिए बेहद जरूरी था।
भारत की जनता पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। अब बिहार की जनता नीतीश जी के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगी। बिहार में नई एनडीए की सरकार बन गई है। डबल इंजन की सरकार में बिहार को आगे बढ़ाने का पूरजोर प्रयास किया जाएगा। अब बिहार में सबका-साथ सबका-विकास होगा। उज्जवल बिहार को बनाने में एनडीए गठबंधन सफल होगी। जेपी नड्डा ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटे हम जीतेंगे। वही इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि इंडी एलायंस परिवार बचाओं वाला एलायंस था। इंडी एलायंस भ्रष्टाचार करने वालों का जमावड़ा है।