महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
11-Oct-2020 08:40 AM
PATNA: बिहार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से चुनाव प्रचार की शुरूआत कर रहे हैं. लेकिन इससे पहले जेपी नड्डा ने जेपी को याद किया है. नड्डा ने कहा कि उनके बताए आदर्शों और मूल्यों पर चलना ही हमारा संकल्प हैं.

नड्डा ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित जयप्रकाश नारायण जी ने अपने उत्कृष्ट विचारों तथा दर्शन से देश को नई दिशा देने का कार्य किया. ऐसे सर्वोदयी विचारक व मानवतावादी चिंतक की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. यह मेरा सौभाग्य है कि छात्र जीवन में ऐसे विराट व्यक्तित्व का सानिध्य मुझे प्राप्त हुआ.
आगे नड्डा कहते हैं कि जेपी आंदोलन से निकले हुए अनेक राजनेताओं ने भारतीय राजनीति का नेतृत्व कर देश को एक नई दिशा दी. जेपी के बताए मूल्यों और दिशा-निर्देशों पर आगे बढ़कर बेहतर समाज की रचना करना हमारा संकल्प है. मैं भाग्यशाली हूं कि आज उनकी जयंती पर मुझे पटना में उनके घर जाने का सौभाग्य हासिल हो रहा है.
नड्डा ने कहा कि भारत के काले अध्याय 'आपातकाल' में लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके संपूर्ण क्रांति के आह्वान ने एक नए युग का सूत्रपात किया. तख़्त गिर रहे थे,ताज उछल रहे थे लेकिन जेपी लोकतंत्र के लिए संघर्ष कर रहे थे. उनका समस्त जीवन संघर्ष व साधना से परिपूर्ण रहा. उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि. बता दें कि जेपी नड्डा आज बोधगया में बीजेपी की पहली रैली करने जा रहे हैं.