सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
05-Jul-2021 02:09 PM
PATNA : मोदी मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार हो सकता है. दिल्ली के राजनीतिक गलियारे से आ रही खबरों के मुताबिक अगले 1 से 2 दिनों में केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. केंद्रीय कैबिनेट में 22 नए चेहरे शामिल किए जाने की चर्चा है. हालांकि इसमें ज्यादातर चेहरे उत्तर प्रदेश से होंगे. यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी अब वहां फोकस करने में जुट गई है. बिहार के लिए अहम खबर यह है कि यहां से जेडीयू कोटा से आरसीपी सिंह नए मंत्री बनाए जा सकते हैं. जबकि बीजेपी के सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी मंत्री बनाए जा सकते हैं.
केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने वाले जिन चेहरों की चर्चा इस वक्त सबसे ऊपर है. उनमें जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और बीजेपी के सांसद सुशील कुमार मोदी शामिल है. इसके अलावे पशुपति कुमार पारस के नाम की भी चर्चा हो रही है. पशुपति पारस से खुद अमित शाह ने फोन पर बातचीत की है. माना जा रहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली पहुंचने के बाद ही केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार होगा. नड्डा मंगलवार को दोपहर दिल्ली वापस पहुंचने वाले हैं.
केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने को लेकर के जेडीयू ने आखिर कौन सा फार्मूला तय किया है. क्या बीजेपी की तरफ से तय किए गए फार्मूले पर नीतीश कुमार ने मंजूरी दी है. यह तमाम ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब अभी भी मिलना बाकी है.