ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / जीतन राम मांझी को ब्रेन स्ट्रोक, पटना मेदांता में एडमिट

जीतन राम मांझी को ब्रेन स्ट्रोक, पटना मेदांता में एडमिट

27-Feb-2022 08:02 AM

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है जिसके बाद उन्हें पटना के बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल जयप्रभा मेदांता में भर्ती कराना पड़ा। जीतन राम मांझी की तबीयत कल देर शाम ही बिगड़ने लगी थी जिसके बाद वह गया से पटना पहुंचे और पटना पहुंचने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है।


जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराए जाने के बाद डॉक्टरों ने तुरंत उनका मेडिकल चेकअप किया है। उनकी एमआरआई और सीटी स्कैन कराई गई है। इसमें हल्के स्ट्रोक की बात सामने आई है। फिलहाल जीतन राम मांझी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट है और डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। 


न्यूरो सर्जन की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। मांझी फिलहाल होश में हैं और डॉक्टरों के मुताबिक ब्रेन स्ट्रोक के बावजूद उन्हें सर्जरी की जरूरत नहीं है क्योंकि यह बेहद हल्का है। दवा से उनकी परेशानी ठीक होने की संभावना है।


दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शुक्रवार को बिहार विधान सभा की बैठक में शामिल होने के बाद शाम के वक्त गया निकल गए थे। वह गया में थे उसी वक्त उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। असहज महसूस करने के बाद जीतन राम मांझी पटना पहुंचे और पटना पहुंचते ही तत्काल उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज डॉक्टर उनका कुछ और टेस्ट कराएंगे इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलेगी या नहीं यह तय हो पाएगा।