बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Sep-2019 12:04 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALAPUR : विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के पाले से एक भी सीट नहीं दिए जाने से भड़के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। भागलपुर पहुंचे हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी विधानसभा उपचुनाव में नाथनगर सीट पर अपना उम्मीदवार देगी।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव से नाराजगी जताते हुए कहा कि बातचीत होने के बाद आरजेडी ने हमें धोखा दिया।
मांझी ने कहा है कि महागठबंधन में शामिल होने का मकसद बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के खिलाफ जनता के सामने एक विकल्प देने का था लेकिन कुछ लोग बीजेपी से हाथ मिला कर महागठबंधन को ध्वस्त करने में लगे हैं। मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी पूरे दमखम के साथ उपचुनाव में उतरेगी।