ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar politics ...इसीलिए न कहते हैं, दवा समय से खा लिया कीजिए, विधानसभा में CM नीतीश और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट

सुशासन में बंद हो गई RJD की आमदनी, मांझी बोले.. फिरौती बंद इसलिए विधायकों से वसूली हो रही

सुशासन में बंद हो गई RJD की आमदनी, मांझी बोले.. फिरौती बंद इसलिए विधायकों से वसूली हो रही

20-Dec-2020 01:26 PM

PATNA : 2 दिन पहले बिहार में 80 फ़ीसदी अपराध की घटनाओं के लिए आरजेडी को जिम्मेदार ठहराने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर आरजेडी के ऊपर हमला बोला है. जीतन राम मांझी ने कहा है कि बिहार में सुशासन की वजह से अब आरजेडी की आमदनी कम हो गई है. कारोबारियों डॉक्टरों से मांगे जाने वाली फिरौती से जनता अब मुक्त है. जंगलराज के खिलाफ़ वोट देकर जनता नहीं खुद को बचा लिया है, लेकिन इसका परिणाम आरजेडी को भुगतना पड़ रहा है.


आरजेडी की आमदनी बंद

मांझी ने कहा है कि आरजेडी की आमदनी जंगल राज के खात्मे के साथ बंद हो गई. लिहाजा अब पार्टी का खजाना भरने के लिए आरजेडी अपने विधायकों से ही पैसे मांग रही है. मांझी ने आरजेडी के विधायकों से पार्टी फंड में ली जाने वाली आर्थिक मदद को लेकर यह निशाना साधा है.


विधायकों से मांगा 10 हजार रुपए

आरजेडी ने अपने सभी विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों को लेकर निर्देश जारी किया है. उसमें कहा गया है कि हर माह 10 हजार रुपए पार्टी के फंड में जमा करें. पहले 25 हजार रुपए हर माह जमा करने का प्रस्ताव था, लेकिन इसका विधायकों ने विरोध किया, तब बात 10 हजार रुपए पर बनी. अब 75 विधायक और विधान परिषद के सदस्यों को हर माह पार्टी फंड में 10 हजार रुपए जमा करना होगा. पूर्व विधायक और विधान पार्षदों को भी पैसा जमा करना होगा. इनलोगों को 4 हजार रुपए हर माह देना होगा.


आरजेडी ऑफिस पर होगा खर्च

पार्टी की ओर से बताया गया है कि यह पैसा हर जिलों में पार्टी के ऑफिस के किराया और संगठन के खर्चा का काम आएगा. बीजेपी की तर्ज पर हर जिलों में पार्टी का ऑफिस होगा. आरजेडी के जिला ऑफिस को भी हाईटेक बनाया जाएगा. जिसमें यह पैसा मददगार साबित होगा.