Bihar Budget Session : 'अधिकारियों के बल पर चल रही सरकार…', विधानसभा में बोले राजद MLA – हर दिन विधायकों को किया जा रहा गुमराह Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी
29-Jan-2021 08:53 PM
PATNA : शुक्रवार को जार्ज फर्नांडीज की पहली पुण्यतिथि थी. वही जार्ज जिन्हें नीतीश कुमार के सियासी सफर को मुकाम तक पहुंचाने वाला बताया जाता है. लेकिन समय का खेल देखिये, जार्ज फर्नांडीज की पहली पुण्यतिथि पर नीतीश कुमार ने एक लाइन की श्रद्धांजलि देना भी बाजिव नहीं समझा. नीतीश ही नहीं बल्कि पटना के जेडीयू दफ्तर में भी जार्ज को श्रद्धासुमन अर्पित करने की रस्म-अदायगी तक नहीं की गयी.
क्यों याद नहीं आये जार्ज
गौरतलब है कि ठीक एक साल पहले 29 जनवरी 2020 को दिल्ली के एक अस्पताल में जार्ज फर्नांडीज का निधन हो गया था. उनकी मौत के बाद का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. इसमें जार्ज के निधन से मर्माहत नीतीश कुमार मीडिया के सामने रो पड़े थे. लेकिन जार्ज की आज पहली पुण्यतिथि थी. नीतीश कुमार की ओर से कोई प्रेस रिलीज जारी कर श्रद्धांजलि की खबर नहीं आयी. हमने उनके ट्वीटर अकाउंट को भी दिन भर देखा. कोई श्रदांजलि नहीं.
पटना के जेडीयू दफ्तर में भी जार्ज की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद करने की रस्म अदायगी तक नहीं की गयी. वैसे जेडीयू दफ्तर में ढेर सारे नेताओं की जयंती-पुण्यतिथि मनायी जाती है लेकिन जार्ज फर्नांडीज को जगह नहीं मिली. हम आपको बता दें कि ये वही जार्ज हैं जिन्होंने आज के जेडीयू की नींव रखी थी. वैसे जेडीयू के दिल्ली दफ्तर की एक तस्वीर आयी है जिसमें जार्ज फर्नांडीज को श्रद्धांजलि दी जा रही है.
जार्ज का योगदान
अपने दौर में देश के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक माने जाने वाले जार्ज ने ही नीतीश कुमार को उस सियासी मुकाम तक पहुंचाया, जहां आज वे विराजमान हैं. 1994 में जार्ज फर्नांडीज ने ही जनता दल(जार्ज) और फिर समता पार्टी बनायी थी. इसी समता पार्टी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर 1995 का विधानसभा चुनाव लड़ा था. उस चुनाव में करारी हार मिली. लेकिन 1998 में जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी तो जार्ज फर्नांडीज ने नीतीश कुमार को रेल मंत्री की कुर्सी दिलवायी थी. 2003 में इसी समता पार्टी का विलय जनता दल यूनाइटेड के साथ हुआ और यही पार्टी आज तक बरकरार है.
हालांकि एक दौर में जार्ज को जनता दल यूनाइटेड में किनारे भी लगा दिया गया था. हालत ऐसे हुए थे कि 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें जदयू का टिकट तक नहीं दिया गया था. जार्ज ने पटना एयरपोर्ट से नीतीश कुमार के आवास तक पैदल मार्च करने का एलान कर दिया था. वे मुजफ्फरपुर से निर्दलीय चुनाव भी लडे. हालांकि उसी साल जब राज्यसभा के उप चुनाव हुए तो नीतीश कुमार ने उन्हें राज्यसभा भेजा था.लेकिन वह तकरीबन एक साल का ही कार्यकाल था. काफी दिनों तक बीमारी से जूझने के बाद जार्ज का निधन 2020 में हो गया था.