ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / जिसकी जितनी संख्या भारी, उसको उतनी मिले हिस्सेदारी! BJP बोली- बिहार को हिंदू...

जिसकी जितनी संख्या भारी, उसको उतनी मिले हिस्सेदारी! BJP बोली- बिहार को हिंदू राज्य घोषित करे सरकार

05-Oct-2023 12:03 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजिक होने के बाद से इसको लेकर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। जातीय गणना के आंकड़े सामने आने के बाद संख्या के हिसाब से हिस्सेदारी की मांग लगातार उठ रही है। कोई मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग कर रहा है तो कोई चार डिप्टी सीएम बनाने के लिए आवाज उठा रहा है। इसी बीच बीजेपी ने भी बिहार में हिन्दुओं की संख्या को लेकर बड़ी मांग कर दी है।


बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसको उतनी मिले हिस्सेदारी। बचौल ने कहा है कि बिहार में हिंदुओं की संख्या 81 प्रतिशत से अधिक है। ऐसे में नीतीश सरकार बिहार को हिंदू राज्य घोषित करे। हिंदुओं के मुद्दों को प्रमुखता से रखा जाए, सभी जगह हिंदुओं का बोलबाला हो। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य में मुसलमानों की संख्या बढ़ी है यह भी चिंता का विषय है।


मुसलमानों की संख्या बढ़ने पर सवाल उठाते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि बिहार सरकार का परिवार नियोजन और हेल्थ कार्ड कहां चला गया कि मुसलमानों की संख्या इतनी बढ़ गई। यह गंभीर विचार का विषय है। अगर समय रहते नहीं संभले तो आने वाले 40 से 50 वर्षों बिहार में जाति नाम की चीज नहीं बच पाएगी। नीतीश और लालू ने अपना अंतिम दांव चला है जो चलने वाला नहीं है।