दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Jul-2020 10:05 AM
SIWAN :प्रेमिका और प्रेमी शादी करना चाह रहे थे, लेकिन इसे लेकर दोनों के घरवाले तैयार नहीं थे. प्रेमिका के परिजनों ने आनन-फानन में उसकी शादी कहीं और तय कर दी और चार दिन के बाद ही शादी होनी थी. जिसके बाद प्रेमी जोड़ा परेशान रहने लगा और दोनों ने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की. जिसमें प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं गंभीर हालत में प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला सीवान के दरौली के बवना गांव की है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बवना गांव की रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक के साथ चल रहा था. दोनों लंबे समय से साथ थे और शादी करना चाहते थे. पर जैसे ही इस बात की जानकारी लड़की के घरवालों को हुई तो उन्होंने उसकी शादी उत्तरप्रदेश के देवरिया जनपद के बनकटा थाने के रामपुर गांव में तय कर दी और शादी की तारीख अगले शुक्रवार को रखी गई. लड़की की शादी बवना के जलपा माई के मंदिर में होनी थी.
जैसी ही प्रेमी युगल को इस बात की जानकारी हुई दोनों रविवार की रात 11 बजे जलपा माई मंदिर में मिलने पहुंचे और दोनों ने जहर खा लिया. घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग मंदिर में पहुंचे तथा लड़का-लड़की को उठाकर अपने-अपने घर ले गये. जहां रास्ते में ही लड़की की मौत हो गई तो वहीं लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसका इलाज निजी डॉक्टर के यहां किया जा रहा है.