बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
19-Jun-2024 09:26 AM
By First Bihar
PATNA : बीमा भारती अब विधान सभा उप चुनाव लड़ने जा रही हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने उन्हें टिकट देकर रूपौली लड़ने के लिए भेजा है।
दरअसल, बीमा भारती जेडीयू की विधायक थी। 2020 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची। वैसे भी 2000 से ही यह चुनाव लड़ती और हारती जीतती रही हैं।
मालुम हो कि, जनवरी महीने में जब राजद और जेडीयू का गठबंधन टूटा तब बीमा भारती लालू यादव के कैंप में चली गई। हालांकि, विश्वास प्रस्ताव के दिन बीमा भारती को पुलिस साथ लेकर विधानसभा पहुंची थी और उसी दिन आर्म्स एक्ट में पति अवधेश मंडल को गिरफ्तार भी किया।
उसके बाद बीमा भारती राजद में औपचारिक तौर पर शामिल हुई और लोकसभा का चुनाव लड़ने पहुंच गई। हालांकि इस पूर्णिया सीट पर पप्पू यादव महागठबंधन का उम्मीदवार बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। लेकिन लालू यादव के वीटो की वजह से वो कांग्रेस का समर्थन नहीं पा सके और फिर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर लिया और बीमा भारती की जमानत जब्त हो गई।
जिस रूपौली से बीमा उपचुनाव लड़ने जा रही हैं वहां उपचुनाव इनके पाला बदलने की वजह से ही हो रहा है। 2020 में बीमा जेडीयू के टिकट पर 20 हजार वोट से जीती थी। जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान रूपौली में बीमा को कुल वोट मिले 10 हजार 968
जबकि इसी रूपौली में पप्पू यादव को 72 हजार और जेडीयू के संतोष कुशवाहा को 97 हजार वोट मिले। इतना ही नहीं राजद ने
बीमा भारती को ऐसे वक्त में उम्मीदवार बनाया है। जिस दिन उनके बेटे के खिलाफ जांच में हत्या के लिए सुपारी देने की बात सामने आई है। पुलिस सरकारी फ्लैट में पहुंच गई थी दिन में तलाश करने। पति को पुलिस किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है। पता नहीं किस रणनीति के तहत राजद ने उम्मीदवार बनाया। लेकिन, अब देखना यह है कि राजद का ये दांव उल्टा पड़ सकता है या बीमा मैदान मारने में सफल होती है।