ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

जीजा को अपनी शादी का कार्ड देने पहुंचा था साला, 12 दिन पहले हो गया पकड़ुआ विवाह, जानिए क्या है पूरा मामला

जीजा को अपनी शादी का कार्ड देने पहुंचा था साला, 12 दिन पहले हो गया पकड़ुआ विवाह, जानिए क्या है पूरा मामला

17-May-2023 12:05 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार हमेशा से ही पकड़उआ विवाह को लेकर चर्चा में बना रहता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मसौढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक युवक की उसके जीजा ने जबरन अपनी बहन से शादी करा दी। युवक अपने बहनोई के घर अपनी शादी का कार्ड देने गया था। तभी उसकी बहनाई ने ही इसे अपनी बहन से ही शादी करवा दी। इस दौरान विरोध करने पर आरोपितों ने दो राउंड फायरिंग भी की और युवक और उसके साथियों की बुरी तरह पिटाई भी कर डाली। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के मसौढ़ी स्थित गौरीचक थाना के छठूचक गांव निवासी अरुण कुमार के पुत्र राहुल कुमार की शादी 29 मई को धनरुआ के पभेड़ी में होनी थी। वह चेन्नई में नौकरी करता है और दो दिन पूर्व ही शादी के लिए छुट्टी लेकर घर पहुंचा था। राहुल अपने चचेरे भाई सूरज कुमार और अपने दोस्त दीपक के साथ एक कार से शादी का कार्ड देने धनरुआ थाना के चकजोहरा गांव स्थित अपनी चचेरी बहन के ससुराल पहुंचा। जहां उसके बहनोई ने इसे कमरे में बंद कर दिया और उसके दोनों साथियों को एक अन्य कमरे में बंद कर दिया।


वहीं, राहुल ने इसका विरोध किया तो उसके जीजा पंकज ने पिस्तौल निकाल फायरिंग कर दी और पिस्तौल की बट से वार कर उन्हें घायल कर दिया। बाद में घर में जुटे अन्य लोगों ने रात में राहुल की जबरन पंकज की बहन से शादी करा दी। जब इसकी सूचना सोनमई में रहनेवाली राहुल की बहन को हुई तो उसने इसकी सूचना अपने स्वजन को दी। इसके बाद दर्जनों की संख्या में राहुल के स्वजन व ग्रामीण पंकज के घर आ धमके और हंगामा करने लगे। दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी।


इधर, जब इस बात की जानकारी धनरुआ पुलिस मौके लगी तो मौके पहुंच राहुल को वहां से मुक्त कराकर थाने ले आई। इस बाबत धनरुआ थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि राहुल के पिता के बयान पर पंकज और अन्य लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इआरोपित पंकज राहुल और अपनी बहन को किसी दूसरी जगह शिफ्ट करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, उससे पहले पुलिस ने एक्शन लिया।