Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान
05-May-2021 12:15 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में खेत की रखवाली कर रहे किसान का झोपड़ी में शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी मच गई. घटना बछवारा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है. मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के दादूपूर के रहने वाले नाथू पासवान के रूप में की गई है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.
बताया जाता है कि मृतक नाथू पासवान अपने खेत की रखवाले करने के लिए डेरा पर गया हुआ था. जब लोग सुबह उस डेरा के पास गए तो झोपड़ी में नाथू पासवान का शव लटका हुआ देखा. इसकी सूचना परिजनों को दी गई. मौके पर परिजनों ने पहुंचकर इसकी सूचना बछवारा थाना की पुलिस को दी. परिजनों का आरोप है कि किसी ने उसकी हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटका दिया है. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
बछवारा थाने की पुलिस ने फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा कि मृतक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है. फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.