शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी
16-Feb-2024 09:18 PM
By First Bihar
RANCHI: शुक्रवार को झारखंड की चंपई सोरेन सरकार की कैबिनेट का विस्तार हुआ। चंपई कैबिनेट में मंत्री के तौर पर 8 नेताओं ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। चंपाई सोरेन की सरकार में शिबू सोरेन के दूसरे बेटे और हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
हेमंत सरकार में मंत्री रहे तमाम नेताओं को फिर से मंत्री बनाया गया है। कांग्रेस की तरफ से बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख और रामेश्वर ओरन ने मंत्री पद की शपथ ली है हालांकि नई सरकार में अन्य विधायकों को मौका नहीं देने पर कांग्रेस के 10 विधायकों ने बैठक कर शपथ ग्रहण का बहिष्कार करने का एलान किया था लेकिन बाद में मान गए।
उधर, जेएमएम ने भी पार्टी के पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। सिर्फ हेमंत सोरेन की जगह बसंत सोरेन और जोभा मांझी की जगह दीपक बिरुआ को मंत्री बनाया गया है। वहीं मंत्री पद का शपथ लेने वालों में शामिल वैधनाथ राम का नाम अंतिम समय में काट दिया गया।
इससे पहले जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और उनके इस्तीफे के बाद चंपाई सोरेन ने बीते दो फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उस वक्त उनके साथ कांग्रेस से आलमगिर आलम और आरजेडी कोटे से सत्यानंद भोक्ता को मंत्री बनाया गया था।
उधर, चंपाई सोरेन सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गृह विभाग अपने पास रखा है जबकि वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी एक बार फिर रामेश्वर उरांव को सौंपी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को पथ निर्माण, भवन निर्माण और जल संसाधन जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया गया है।
