निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?
25-Feb-2020 06:57 AM
RANCHI : झारखंड हाईकोर्ट ने आरक्षण पर बड़ा फैसला सुनाते हुए बिहार के स्थाई निवासियों को झारखंड में आरक्षण का लाभ देने से वंचित कर दिया है। झारखंड हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि राज्य के अंदर उन्हें ही एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण का लाभ दिया जा सकता है जो झारखंड के स्थाई निवासी हैं।
झारखंड हाईकोर्ट की तीन जजों की खंडपीठ ने अपने एक फैसले में स्पष्ट किया है कि दूसरे राज्य से पलायन कर आने वालों को झारखंड में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा सकता। तीन जजों की खंडपीठ ने यह फैसला 2-1 की बहुमत के साथ सुनाया है। जस्टिस बीबी मंगलमूर्ति और जस्टिस अपरेश सिंह ने बिहार के स्थाई निवासियों को आरक्षण नहीं देने को सही बताया जबकि जस्टिस एचसी मिश्र का मानना था कि झारखंड कभी एकीकृत बिहार का अंग था इस लिहाज से बिहार के स्थाई निवासियों को झारखंड में आरक्षण का लाभ दिया जा सकता है।
दरअसल झारखंड में सिपाही बहाली परीक्षा में बिहार के स्थाई निवासियों ने आरक्षण का लाभ लिया था। बाद में बिहार के स्थाई निवासी वाले अभ्यर्थियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। इस मामले में रंजीत कुमार और अन्य ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने पहले याचिका को खारिज करते हुए इसे फुल कोर्ट में भेजने की अनुशंसा की थी। इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने अक्टूबर 2019 में ही फैसला सुरक्षित रख लिया था जिसे अब सुनाया गया है।