बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....
11-Jun-2024 10:27 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के मनियारी से झारखंड के चाईबासा में मजदूरी करने गए तीन लड़कों को तेज रफ्तार डंफर ने रौंद डाला। इस हादसे में दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर के मनियारी थानाक्षेत्र के छितरौली गांव निवासी तीन युवक झारखंड के चाईबासा में मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण में मजदूरी करने गए थे। रविवार की रात डंपर ने तीनों लड़कों को कुचला दिया। इनमें दो की मौत की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
मृतकों की पहचान 33 वर्षीय राजकुमार भगत और 26 वर्षीय दीपू कुमार के रूप में हुई है जबकि 25 वर्षीय गुड्डू कुमार इस हादसे में गंभीर रूप से घायल है। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि मृतक राजकुमार भगत को तीन लड़की और दो लड़का है। वहीं दीपू का भी एक पुत्र है। दोनों अपने परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण ये तीनो झारखंड कमाने गए थे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। ये पांच दिन पहले ही काम करने के लिए झारखंड के चाईबासा गए थे।