ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / झारखंड : अलग-अलग मुद्दों को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों का...

झारखंड : अलग-अलग मुद्दों को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों का विरोध प्रदर्शन जारी, मुख्यमंत्री की भाभी भी धरने पर बैठी

22-Dec-2021 02:29 PM

JHARKHAND : झारखंड विधानसभा में आज अलग-अलग मुद्दों को लेकर हंगामा होता रहा.  झारखंड विधानसभा के बाहर विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के नेता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आज भी  विभिन्न दलों के विधायक अपनी अपनी मांगों को लेकर सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन पर किए. इसके कारण आज फिर सदन बाधित रहा. सत्ता पक्ष की तरफ से मुख्यमंत्री की भाभी सीता सोरेन भी धरने बैठी रही. 


आपको बता दें कि धरने पर बैठे लोगों में निरसा विधायक अपर्ण सेन गुप्ता, झामुमो विधायक सीता सोरेन, आजसू विधायक लंबोदर महतो और बिजेपी विधायक विरंची नरायण शामिल थे. झामुमो विधायक की मांग है कि सीसीएल के आम्रपाली परियोजना में वन भूमि पर आर. के. टीसी. और बीएलए कंपनी द्वारा हो रहे अतिक्रमण पर रोक लगना चाहिए. वहीं निरसा विधायक की मांग है कि उनके विधानसभा में एमारकुंड प्रखंड में बनने वाले आईएसएम निर्माण में बसे गरीब भूमिहीन लोगों को वहां से हटाने की प्रक्रिया बंद होनी चाहिए. 


बताते चलें कि शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही विपक्ष के विधायक जेपीएससी की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सदन के बाहर धरने पर बैठे थे और सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे. वहीं झारखंड सरकार ने विधानसभा से मॉब लिंचिंग का कानून सदन से पारित कर दिया है. ऐसा करने वाला झारखंड देश का चौथा राज्य बना है.