land registration Bihar : बिहार के 57 सब रजिस्ट्रार को इनकम टैक्स का नोटिस, जमीन रजिस्ट्री घोटाले में जांच तेज Bihar Ias Officers: बिहार कैडर के 316 अफसरों की सिविल लिस्ट जारी, 'अंशुली आर्या' पहले तो 'संजय कुमार' दूसरे नंबर पर, सभी अधिकारियों की 'वरीयता' जानें... Bihar land cases : बिहार में जमीन माफियाओं और फर्जी दस्तावेज वालों के खिलाफ सख्त एक्शन, डिप्टी CM और मंत्री विजय सिन्हा ने बताया ये गंभीर धाराएं होंगी लागू Patna High Court Chief Justice : जस्टिस संगम कुमार साहू बने पटना उच्च न्यायालय के 47वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ Bihar jewellery news : हिजाब, नक़ाब, घूंघट और हेलमेट के साथ ज्वेलरी शॉप में नहीं मिलेगी एंट्री, फेस आईडेंटिफाई कर ही होगी खरीदारी JEEViKA Didi Cricket : जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता, नई चेतना अभियान से महिला सशक्तिकरण और आत्मविश्वास को मिलेगा प्रोत्साहन land mutation Bihar : बिहार में दाखिल-खारिज ने पकड़ी रफ्तार, विजय सिन्हा की सख्ती का दिख रहा असर; इन अंचलों की रही कमजोर स्थिति Bihar Education News : गुरूजी अब भगाएंगे कुत्ते ! नगर निगम का अजीबोगरीब आदेश, टीचर को अब कुत्तों की निगरानी के लिए नियुक्त करने होंगे नोडल अधिकारी; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar Teacher News : हेडमास्टर साहब टीचर से कर रहे थे अवैध वसूली, DEO ने जारी किया नोटिस; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar Bridge Construction : बिहार में 3 जिलों के 4 लाख लोगों के लिए 25.13 करोड़ की लागत से 500 मीटर लंबा पुल निर्माणाधीन, जानिए क्या है ताजा अपडेट
18-Jun-2023 12:15 PM
By First Bihar
RANCHI : झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पुरे प्रदेश में लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को बिना वजह घर से बाहर निकलने से मना किया गया है। इसी बीच अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक प्रदेश में बीते 6 दिनों के अंदर सात जिलों में 10 लोगों की हत्या हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते छह दिनों में झारखंड के सात जिलों में दस पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। जिनमें धनबाद, पलामू, हजारीबाग, गढ़वा, दुमका, सराइकेला और बोकारो जिला शामिल है। मृतक पुलिसकर्मियों में झारखंड पुलिस के सात, सीआरपीएफ के दो और सीआईएसएफ के एक जवान शामिल हैं। इन दस पुलिसकर्मियों में से पांच की मौत लू लगने से हुई है। जबकि बाकी के पांच जवानों की जान अगल-अलग कारणों से गयी है।
बताया जा रहा है कि, सबसे पहले 12 जून को हजारीबाग जिले में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पदमा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सिपाही मथुरा यादव की मौत हो गयी। इसके अलग दिन पलामू जिले के पुलिस लाइन में प्रकाश किरण और जनार्दन सिंह नाम के दो पुलिस जवानों की जान गयी। 14 जून को चतरा जिले में हवलदार के पद पर कार्यरत हवलदार एथोनी मरांडी की दुमका में मौत हो गयी। वहीं, 15 जून को सरायकेला में लू की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान हवलदार शंभू राम गोल्डी और प्रेम कुमार सिंह की मौत हो गयी।
इसके अलावा 16 जून को बोकारो जिले के फुसरो में पदस्थापित सीआईएसएफ के जवान सुखदेव हरिजन की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गयी। जबकि 17 जून को सबसे अधिक जवानों की जान गयी है। सबसे पहले धनबाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रामबुल कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी। इसी दिन 17 जून को दुमका में लू लगने से एसएसबी के जवान प्रमोद कुमार की जान गयी। इसके साथ ही गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के संगबरीया गांव निवासी होमगार्ड जवान राम गति राम की ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी।
आपको बताते चलें कि , पूरे प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य में अंदर सुबह के 10 बजे के बाद से ही सूरज की किरणे चुभने लगती है। आलम यह है कि, लोग घर से बाहर निकले से पहले परहेज कर रहे है। मौसम विभाग के तरफ से भी लोगों को घरों से बाहर निकले परहेज किया गया है।