मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
26-Oct-2024 06:13 PM
By FIRST BIHAR
RANCHI: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने पिछले दिनों एक विवादित बयान देकर सियासत को गर्म कर दिया था। अपने उस बयान को लेकर अब इरफान अंसारी घिरते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए हेमंत सरकार से जवाब मांगा है।
दरअसल, जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन को रिजेक्टेड माल बताया था। इरफान के इस बयान पर स्वतः संज्ञान लेते हुए NCSC यानी राष्टीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, डीजीपी अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव वंदना डाडेल, जामताड़ा की डीसी कुमुद सहाय और एसपी एहतेशाम बकारिया को नोटिस जारी किया है और तीन दिनों के भीतर मामले की जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।