मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
19-Oct-2024 07:10 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। 66 उम्मीदवारों की सूची में बीजेपी ने 12 महिलाओं को टिकट दिया है।
बीजेपी ने जिन 12 महिला उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है उनमें सीता सोरेन-जामताड़ा, नीरा यादव-कोडरमा, डॉ. मंजू देवी-जमुआ (अजा), मुनिया देवी- गाण्डे, तारा देवी-सिंदरी, अर्पना सेनगुप्ता-निरसा, रागिनी सिंह-झरिया, मीरा मुंडा-पोटका (अजजा), पूर्णिमा दास साहू-जमशेदपुर पूर्व, गीता बलमुचू-चाईबासा, गीता कोड़ा-जगन्नाथपुर (अजजा), पुष्पा देवी भुइयां- छतरपुर (अजा) शामिल हैं।
बता दें कि झारखंड में भाजपा कुल 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शनिवार को बीजेपी ने जो लिस्ट जारी किया है उसमें 66 उम्मीदवारों का ही नाम है जबकि दो सीट के नामों की घोषणा अभी बाकी है। कुछ दिनों के अंदर दूसरी लिस्ट जारी किया जाएगा। इन दो सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान बहुत जल्द किया जाएगा।
भाजपा ने पार्टी के राज्य प्रमुख बाबूलाल मरांडी को धनवार से टिकट दिया है। वही लोबिन हेम्ब्रोम को बोरियो से उम्मीदवार बनाया है। सीता सोरेन को जामताड़ा, पूर्व सीएम चंपई सोरेन को सरायकेला, गीता बालमुचू को चाईबासा, गीता कोड़ा को जगनाथपुर और मीरा मुंडा को पोटका से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी की पहली लिस्ट में कुल 66 उम्मीदवारों का नाम है। नीचे देखिये पूरी लिस्ट..




