ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!

JHARKHAND ELECTION : झारखंड में तेजस्वी को नहीं मिल रहा भाव, बोले मोदी के मंत्री ... राजद नेता के पास कुछ नहीं बचा

22-Oct-2024 12:31 PM

By First Bihar

PATNA : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के बीच चल रही रस्साकशी अभी भी खत्म नहीं हुई है।अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ है कि राजद वहां कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा उसे महागठबंधन से साथ मिलेगा या नहीं। इस बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद नेता तेजस्वी यादव को कोई भाव नहीं दे रहा है।


इसके पीछे की वजह यह है कि जब हर कोई जान चूका है कि तेजस्वी यादव के पास कुछ भी नहीं बचा है। महागठबंधन के नेता भी यह जान चुके हैं कि इनको बिहार की जनता से नकार दिया और साथ ही साथ झारखंड की जनता भी तेजस्वी को नहीं देखना चाहती है। नित्यानंद राय ने कहा कि राजद के लोग जहां भी जाते हैं वहां पर वो लोग जातिवाद और धर्म की राजनीति करते हैं और अब यह बात हरके जनता समझ रही है और अब उन्हें भाव नहीं दिया जा रहा है। इसका एक ही मतलब है की जनता अब राजद और तेजस्वी यादव के पुरे परिवार को नकार चुकी है। इसके बाद भी वह बेकार के लगे हुए हैं। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि यह लोग जहां भी रहें हैं वहां अपराधियों को सिर्फ संरक्षण देने का काम किया है। राजद और तेजस्वी ने हमेशा अपराधियों को संरक्षण दिया है। आप इन चीज़ों से समझ सकते हैं कि बिहार में आज भी सरकार है और लालू यादव के समय में कोई सरकार नहीं थी। लेकिन हर कोई जनता है कि उस दौरान जंगलराज की सरकार थी। हकीकत यही है कि राजद ने पूरे बिहार में जो तांडव किया जनता जानती है। 


वहीं , भाजपा नेता ने परिवारवाद से जुड़े सवालों का भी जवाब देते हुए कहा कि परिवारवाद कांग्रेस और राजद है। यह दोनों पार्टी जीवन भर परिवार के लिए काम करती है। हमलोग कार्यकर्त्ता वाली पार्टी के लोग हैं। हमारे यहां हर किसी को उतना ही महत्व दिया जाता है। यहां एक चाय बेचने वाला भी पीएम बनता है। इधर, झारखंड चुनाव में बीजेपी नेताओं को जिम्मेवारी दिए जाने पर नित्यानंद राय ने कहा कि कार्यकर्ता के रूप में मुझे जो जिम्मेवारी मिली है उसका निर्वहन करूंगा।