बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
16-Apr-2024 06:33 PM
By First Bihar
KAIMUR : मुंडेश्वरी धाम में पूजन सामग्री बेचने वाली महिला के 10 वर्षीय बेटे को सांप ने काट लिया। सांप काटने के बाद बच्चे को अस्पताल की जगह झाड़-फूंक कराने के लिए ले जाया गया। लेकिन झाड़-फूंक के चक्कर में बच्चे की जान चली गई। घटना कैमूर जिले के मोहनियां थानाक्षेत्र के परशुरामपुर गांव की है।
जहां स्वर्गीय गोविंद बिंद का 10 वर्षीय पुत्र किशन कुमार अपनी मां मौला देवी के साथ मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में रहकर पूजन सामग्री बेचता था। तभी इसी दौरान किशन को जहरीले सांप ने काट लिया और झाड़-फूंक के चक्कर में उसकी जान चली गई। जब मृत बच्चे को लेकर उसकी मां अपने गांव पहुंची तब ग्रामीणों और ससुराल वालों ने मिलकर मृत बच्चे की मां और उसके साथ रहे महेंद्र केवट की पिटाई कर दी।
लोगों ने बच्चे की जान लेने का आरोप लगाया। पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महेंद्र केवट को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पीड़ित महिला मौला देवी ने बताया कि भगवानपुर प्रखंड के मुंडेश्वरी धाम परिसर में वह पूजन सामग्री बेचती है। रात में सभी लोग साथ में सोए हुए थे। तभी देर रात मेरे बच्चे को जहरीले सांप ने काट लिया। बच्चे को झाड़-फूंक करवाने के लिए अमवा के सती मां के पास जा रहे थे, तभी भीषण जाम में फंस गये। जाम में देर तक फंसे रहने के कारण बच्चे की मौत हो गई। बेटे के शव को लेकर जब वह अपने ससुराल परशुरामपुर पहुंची तो ससुराल वाले और ग्रामीणों ने यह कहते हुए पिटाई कर दी कि हमने ही बच्चे को मारा है।