ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

झंझारपुर विधायक की पहल: नीतीश मिश्रा ने अनुमंडल अस्पताल को उपलब्ध कराया 25 ऑक्सीजन सिलेंडर

05-Jun-2021 04:26 PM

DESK:  पूर्व मंत्री सह विधायक नीतीश मिश्रा कोरोना काल में लगातार सक्रिय रहे हैं। एक बार फिर नीतीश मिश्रा लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल को 25 ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया है। जिससे कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर मरीजों को इसका व्यापक लाभ मिल सकेगा।


बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा ने अस्पतालों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज 200 आइसोलेशन गाउन और 500 डिस्पोजेबल बेड शीट भी अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर को उपलब्ध कराया। इसके साथ ही उन्होंने आज (1) अनुमण्डल अस्पताल झंझारपुर, (2) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झंझारपुर, (3) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनौर,(4) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधेपुर (5) अररिया संग्राम ट्रामा सेंटर को प्रति अस्पताल 1000 ट्रिपल लेयर मास्क यानि कुल 5000 मास्क उपलब्ध कराये।


पूर्व मंत्री सह झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा ने बताया कि भविष्य में यदि कोरोना का संक्रमण बढ़ता है तो उसके लिए हमें अभी से तैयार रहना होगा। इस संबंध में उन्होंने बताया कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से अनुमण्डल अस्पताल झंझारपुर में सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने, स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।


पूर्व मंत्री सह विधायक नीतीश मिश्रा कोरोना काल में लगातार सक्रिय रहे हैं। पूर्व में भी उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल झंझारपुर को 10 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, झंझारपुर में भाजपा के शक्ति केंद्रों पर 45 पल्स ऑक्सीमीटर, प्रत्येक पंचायत में सैनिटाइजेशन हेतु प्रखण्ड विकास कार्यालयों को 41 सैनिटाइजेशन मशीन व झंझारपुर के विभिन्न अस्पतालों को 5 वाटर प्यूरीफायर (आरओ) भी उपलब्ध कराकर आमजन को सहूलियत दी।