मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां
09-Dec-2024 05:10 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों का ट्रायल शुरू हो गया है। सोमवार को एयरपोर्ट के रनवे पर इंडिगो का पहला विमान उतरा। विमान का वॉटर कैनन से स्वागत किया गया। पहली लैंडिंग के साथ ही जेवर एयरपोर्ट कॉमर्शियल सेवाओं के लिए पूरी तरह से तैयार है।
दरअसल, जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज इंडिगो की पहली उड़ान सफलतापूर्वक उतरी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा सभी सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद यह ऐतिहासिक पल आया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस उपलब्धि को देश के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि इस हवाई अड्डे के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और विकास की गति तेज होगी।
यह हवाई अड्डा स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख एयरपोर्ट अथॉरिटी के सहयोग से बनाया गया है और इसका रनवे करीब 3.9 किलोमीटर लंबा है। अप्रैल से यहां वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश का पांचवां और दिल्ली-एनसीआर का तीसरा कमर्शियल एयरपोर्ट होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 को इसकी आधारशिला रखी थी।
बता दें कि यह हवाई अड्डा देश में बढ़ते हवाई यातायात की मांग को पूरा करने और क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस एयरपोर्ट का रनवे काफी खास तरीके से बनाया गया है। जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश का पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ स्नेलमैन का कहना है कि आज ट्रायल सफल रहता है तो फिर किसी और वैलिडेशन की जरुरत नहीं पड़ेगी।