Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
29-Jul-2021 04:30 PM
DESK: पति को सूट और सलवार पसंद था लेकिन पत्नी जींस और टी-शर्ट पहनती थी। जींस और टी-शर्ट पहनने से मना करने पर भी पत्नी बातों को नजरअंदाज कर देती थी। पति की पसंद पत्नी को दखलअंदाजी लगने लगी। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। एक दिन बात इतनी बढ़ गयी कि मामला थाने तक पहुंच गया।
मामला थाना में पहुंचने पर पुलिस ने दंपती से बातचीत की। पुलिस ने दोनों का पक्ष सुना जिसके बाद कांउसिंलिंग की गयी। कांउसिंलिंग के बाद दोनों के बीच सुलह हो सकी। मामला न्यू आगरा का है जहां दंपती की शादी 4 साल पहले हुई थी। पति को पत्नी के पहनावे पर एतराज था।
पत्नी को आधुनिक पहनावा पसंद था जबकि पति को यह सब पसंद नहीं था। पत्नी घर में भी अक्सर जींस और टी शर्ट पहन कर रहती थी। जबकि पति को सलवार सूट और पारंपरिक पहनावा अपनाने की बात कहता था। पति की बातों को हमेंशा पत्नी नजरअंदाज कर दिया करती थी। पति ने कई बार पत्नी से इसे लेकर एतराज जताया। लेकिन पत्नी ने उसकी बात को अनसुना कर दिया।
पति का टोकना पत्नी को अपनी आजादी में दखलअंदाजी लगती थी। जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा भी होने लगा। पत्नी मायके चली गयी और पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत कर दी। मामला सामने आने के बाद दोनों को थाने पर बलाया गया जहां पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग की। इस दौरान पति-पत्नी ने अपने-अपने पक्ष रखे।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों को काफी समझाया। पुलिस की कोशिश थी की इतनी सी बात से किसी का घर ना टूटे इसलिए दोनों की काउंसलिंग कर सुलह कराया गया।