खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
07-Mar-2021 06:36 PM
BANKA: अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर विवादों में हैं। दरअसल 20 एकड़ जमीन पर कब्जा करने के लिए विधायक गोपाल मंडल हथियार के साथ श्याम बाजार पहुंचे थे तभी भूमि विवाद को लेकर ग्रामीणों के साथ विधायक की कहासुनी हो गई। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जेडीयू विधायक को घंटों बंधक बनाए रखा। इसकी सूचना पर पहुंची बौंसी पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद JDU विधायक गोपाल मंडल को ग्रामीणों से रिहा कराया। जिसके बाद विधायक ने 24 मार्च को कागजात के साथ फिर आने की बात कही। विधायक को बंधक बनाए जाने की बात आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर फिलहाल मामले को शांत कराया।
बताया जाता है कि जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने पिछले 9 माह पूर्व एक प्लॉट नंदकिशोर साह से खरीदी थी। लेकिन मोटेशन होने के बावजूद जब जमीन की रसीद नहीं काटी गई तब अपने गुर्गों के साथ वे नंदकिशोर के पास पहुंचे और उसका कॉर्लर पकड़ लिये। जिसे देख ग्रामीणों ने विधायक का विरोध किया। विधायक और ग्रामीणों के बीच हो रही कहासुनी के दौरान ग्रामीणों ने घंटों विधायक गोपाल मंडल को बंधक बनाए रखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ग्रामीणों से रिहा कराया। इस दौरान गोपाल मंडल को ग्रामीणों से माफी मांगनी पड़ी। विधायक गोपाल मडल ने कहा कि 24 मार् को वे सभी कागजात के साथ फिर पहुंचेंगे और यदि यह सिद्ध नहीं हुआ कि यह जमीन मेरी है तब इस जमीन को वे छोड़ देंगे। गौरतलब है कि बांका और बौंसी में एक ही जमीन कई लोगों को बेच दिए जाने का मामला पहले भी आ चुका है और आए दिन भी इस तरह का मामला सामने आता है लेकिन जिस जमीन पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल दावा कर रहे हैं क्या वह जमीन उनकी है या नहीं यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।