Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा
17-Oct-2020 10:36 PM
By Chandan Kumar
SIWAN : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेज हो गया है. पार्टी के बड़े-बड़े नेता चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. पार्टी ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है, वह जनता के बीच जाकर वोट देने की अपील कर रहे हैं. इस दौरान सत्ताधारी दल के नेताओं और विधायकों को लोगों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है.
ताजा मामला सीवान जिले का है. जहां महाराजगंज विधानसभा सीट से विजयी सत्ताधारी दल जेडीयू के विधायक हेमनारायण साह को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा है. जेडीयू विधायक हेमनारायण साह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग उन्हें गंदी-गंदी गाली दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो चुनाव प्रचार का है, जिसमें विधायक जनता से वोट देने की अपील कर रहे हैं.
सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो कब है, इसकी कोई जानकारी नहीं है. हालांकि बताया जा रहा है कि जेडीयू विधायक हेमनारायण साह अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार करे निकले थे. वह लोगों से अपने लिए वोट देने की अपील कर रहे थे. इस दौरान उनके साथ कुछ समर्थक भी थे, जो इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं.
वायरल वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि विधायक हेमनारायण साह अपने समर्थन में लोगों से वोट मांग रहे हैं लेकिन उनके ही क्षेत्र की जनता उनके कामों से असंतुष्टि जता रही है. वायरल वीडियो में विधायक को गाली दिया जा रहा है.