बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
27-Oct-2020 08:03 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : इस वक्त के बड़ी खबर सामने आ रही है. कोरोना काल में बिहार सभा चुनाव कराना यहां के नेताओं को भारी पड़ रहा है. भाजपा नेताओं के बाद सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड के सांसद सुनील कुमार पिंटू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सुनील कुमार पिंटू कई दिनों से लगातार चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे, जो संक्रमित हो गए हैं.
जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सीतामढ़ी सांसद ने मीडिया को जानकारी दी है कि वह कई दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. जिसके बाद उन्होंने अपनी कोरोना टेस्ट कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने हाल के दिनों में अपने संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना जांच करवाने की अपील की है.
इनके अलावा जदयू के पूर्व सांसद नवल किशोर राय भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन्होंने हाल ही में कई जनसभाओं में हिस्सा लिया था. पूर्व सांसद नवल किशोर राय ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है.
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें भाजपा के स्टार प्रचारक भी शामिल हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, सांसद राजीव प्रताप रूडी, प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
बिहार चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के सांसद सुनील कुमार पिंटू लगातार चुनाव प्रचार कर रहे थे. हाल ही में उन्होंने एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान पर प्रहार करते हुए कहा था कि 2005 में चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान भी अलग चुनाव लड़े थे. उस वक्त लेकजनशक्ति पार्टी का जो हाल हुआ था उससे भी बुरा हाल 2020 के विधानसभा चुनाव में होगा. चिराग पासवान को पहले यह बताना चाहिए कि वो एनडीए में रहते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ क्यों बोलते रहे, साथ ही उन्हे यह बताना चाहिए कि वे केंद्र में एनडीए के साथ है या नहीं.