विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
18-May-2023 12:33 PM
By First Bihar
PATNA: बीजेपी में शामिल होने के बाद गुरुवार को पहली बार आरसीपी सिंह पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू पर तीखा हमला बोला है। आरसीपी ने कहा है कि जेडीयू का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म हो चुका है और नीतीश कुमार सिर्फ पर्यटक मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। नीतीश लाख कोशिश कर लें लेकिन वे प्रधानमंत्री कभी नहीं बन पाएंगे।
दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर पटना पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने कहा कि जेडीयू समाप्त हो चुकी है और बीजेपी के लिए जेडीयू कोई चुनौती नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं और उनका अस्तित्व भी समाप्त हो चुका है। नीतीश कुमार किसी भी कीमत पर प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे वे सिर्फ पर्यटक मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। पर्यटक के रूप में देशभर में घूम रहे हैं।
बता दें कि जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बीते 11 मई को बीजेपी का दामन थाम लिया था। दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई थी। जेडीयू छोड़ने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि आरसीपी बीजेपी में शामिल होंगे और आखिरकार वे बीजेपी में शामिल हो गए थे। गुरुवार को पटना पहुंचने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया।