ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / जेडीयू प्रवक्ता नीरज बोले: आलोक मेहता चेत जाएं.. अपने पूर्वजों को गाली बर्दाश्त...

जेडीयू प्रवक्ता नीरज बोले: आलोक मेहता चेत जाएं.. अपने पूर्वजों को गाली बर्दाश्त नहीं करेंगे

22-Jan-2023 02:36 PM

By First Bihar

PATNA: महागठबंधन की सरकार में सहयोगी बनी आरजेडी के नेता एक के बाद एक विवादित बयान देकर बिहार की सियासत को गर्माहट दे रहे हैं। आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने पहले रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया। इसके बाद मंत्री सुरेंद्र यादव ने सेना को लेकर विवादित टिप्पणी की और अब आरजेडी कोटे के ही मंत्री आलोक मेहता ने सवर्ण जाति के लोगों को अंग्रेजों का पिट्ठू और दलाल बताया है हालांकि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ऐसे बयानों का लगातार विरोध कर रही है। पिछले दिनों रामचरितमानस को लेकर जेडीयू और आरजेडी आमने सामने आ गए थे। अब मंत्री आलोक मेहता के बयान के बाद एक बार फिर से बिहार की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मंत्री और जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा है कि मंत्री आलोक मेहता पहले इतिहास की जानकारी ले लें तब इस तरह का बयान दें। उन्होंने कहा है कि कोई हमारे पूर्वजों को अपमानित करे यह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा। सवर्ण जाति के लोगों ने अग्रेजों से लड़ाई में अपने खेत-खलिहान को बेच दिया और कारावास में अपनी जिंदगी बिता दी। बिहार स्वतंत्रता सेनानी के बेटों का बिहार है। मंत्री आलोक मेहता का बयान दुखद और अपमानजनक है।


नीरज कुमार ने कहा है कि आरजेडी के नेता बिना किसी जानकारी के गलत बयानबाजी कर रहे हैं। आलोक मेहता को पता होना चाहिए कि आजादी की लड़ाई जाति के आधार पर नहीं लड़ी गई थी। आजादी की लड़ाई में सभी समुदाय के लोगों ने अपना बलिदान दिया है। कुछ भी बोलने से पहले देश का आजादी की लड़ाई की जानकारी ले लेनी चाहिए। मंत्री आलोक मेहता का बयान दुखद और अपमानजनक है। किसी के पूर्वज को कोई सार्वजनिक रूप से अंग्रेजों का दलाल कह दे, यह किसी को अधिकार नहीं है। सवर्ण जाति के लोगों ने अग्रेजों से लड़ाई में अपने खेत-खलिहान को बेच दिया और कारावास में अपनी जिंदगी को बिता दिया था। बिहार स्वतंत्रता सेनानी के बेटों का बिहार है। 


उन्होंने कहा कि जो लोग जाति व्यवस्था पर टिप्पणी करते हैं उनको प्राचीन भारत की इतिहास पढ़ लेना चाहिए। बिहार सरकार ने जो सवर्ण आयोग बनाया उसकी रिपोर्ट का जानकारी ले लेना चाहिए। पूर्वजों को अपमानिक करने का अधिकार किसी को नहीं है। सवर्णों को 10 प्रतिशत का आरक्षण कोई भीख नहीं है और ना ही किसी के कृपा से मिला है। संसद से यह कानून बना और सुप्रीम कोर्ट ने इसपर मुहर लगाई। बिहार सबसे पहला राज्य है जहां 2011 में सवर्ण आयोग की रिपोर्ट आई। इसके बावजूद इस तरह से बयान देकर समाज को बांटने का अधिकार किसी को नहीं है। 


जेडीयू एमएलसी ने कहा आरजेडी ए टू जेड की पार्टी होने का दावा करती है, उम्मीद है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इसपर अपना नजरिया जरूर पेश करेगी। हमारी पार्टी ने आरजेडी के साथ इसलिए गठबंधन किया कि उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल को ए टू जेड की पार्टी बताया था। जेडीयू कभी भी समाज को बांटने की बात नहीं करती है, हम सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। हमारा मानना है कि जो भी बात हो संविधान के दायरे में रहकर हो।