ब्रेकिंग न्यूज़

Lakhisarai Murder: खेत में सरसों कटाई देख रहे रेलवे कर्मी की गोली मारकर हत्या, हाईवे-30 जाम कर परिजनों का हंगामा Bihar Vidhan Mandal : बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का 13वां दिन: शराबबंदी पर हंगामे के आसार, कई विभागों के प्रतिवेदन होंगे पेश RC Download Online: RC खो गई? रहिए टेंशन फ्री, इस स्टेप से चुटकियों में कर सकते हैं डाउनलोड; जानिए क्या है पोर्टल का नाम Minto Hostel : मिंटो हॉस्टल से अरेस्ट हुए 8 छात्र, कमरे में शराब पीकर कर रहे मौज -मस्ती; स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन से पहले आधी रात SP ने लिया एक्शन Patna land registry : पटना में जमीन रजिस्ट्री के लिए लागू होगा नया रेट, सर्किल रेट में भी जमकर बढ़ोतरी; बोरिंग रोड में इतने रुपए प्रति कट्ठा होगा रेट Patna student death case : सातवीं मंज़िल से मौत का रहस्य: पहले पुतला गिराया, अब संदिग्धों का नार्को टेस्ट; छात्रा केस में जांच ने पकड़ी रफ्तार Bihar Caste Survey : बिहार में लव -कुश या यादव नहीं बल्कि इस कास्ट के लोग हैं सबसे गरीब, रहने के घर तक की नहीं है व्यवस्था; जेडीयू MLC के डाटा से हलचल तेज Bihar land registration : बिहार में भूमि निबंधन प्रक्रिया में बड़ा सुधार, खरीदार-विक्रेता को मिलेगी पूरी अपडेट जानकारी Bihar Weather Update: दिन में गर्मी, रात में ठंडक; जल्द ही कूलर -एसी की होगी जरूरत जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित

JDU प्रखंड अध्यक्षों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, आरसीपी सिंह करेंगे उद्घाटन

JDU प्रखंड अध्यक्षों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, आरसीपी सिंह करेंगे उद्घाटन

16-Mar-2021 05:01 PM

PATNA: JDU मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में प्रखंड अध्यक्षों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा। 26-27 मार्च और 3-4 अप्रैल को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दी। उन्होंने बताया कि 26 और 27 मार्च को 19 संगठन जिलों के 275 प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण होगा जबकि 3 और अप्रैल को 22 संगठन जिलों के 259 प्रखंड अध्यक्ष इस प्रशिक्षण में शामिल होंगे। 


जेडीयू के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह करेंगे। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार करेंगे जबकि तकनीकी व मीडिया संबंधी जिम्मेदारी जेडीयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप संभालेंगे। 


26 और 27 मार्च को 19 जिलों के प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण होगा जो इस प्रकार हैं। बगहा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज,सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर,मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया एवं कटिहार


3 और 4 अप्रैल को बचे 222 संगठन जिलों के प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण होगा। नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय,शेखपुरा, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, पटना एवं बाढ़ के प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण होगा।