ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / JDU नेता ने आरक्षण को लेकर दिया बड़ा बयान, एक परिवार के दूसरे...

JDU नेता ने आरक्षण को लेकर दिया बड़ा बयान, एक परिवार के दूसरे पीढ़ी को न मिले लाभ

17-Feb-2021 02:38 PM

PATNA : जदयू नेता अजय आलोक ने आरक्षण को लेकर एक ट्वीट किया है. अजय आलोक ने दलित, आदिवासी और ओबीसी समुदाय को दिए जाने वाले आरक्षण में संशोधन की मांग उठाई है. 

जदयू नेता अजय आलोक ने ट्वीट कर लिखा कि 'संशोधन कर नियम ये बनाना चाहिए की एक बार अगर आरक्षण के लाभ से अगर पढ़ाई आगे नौकरी मिल गयी हो तो उस व्यक्ति की अगली पीढ़ी को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए तभी इन जातियों के बड़े वर्ग को लाभ मिल सकेगा , कुछ परिवारों की पकड़ से आरक्षण को छुड़ाना ज़रूरी हैं.' अजय आलोक ने इस ट्वीट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है. 

इसके बाद एक और ट्वीट कर अजय आलोक ने लिखा कि 'स्वर्गीय कर्पूरी जी ने बिहार में महिलाओं को 3% आरक्षण दिया , अति पिछड़ो को 20 % आरक्षण दिया , annexure 1 और 2 लागू किया , लालू जी आए सब ख़त्म कर दिया , नीतीश जी विरोध में अलग हो गए और 2005 में जब CM बने तो वापस सब ठीक किया और महिलाओं और अति पिछड़ो को शशक्त किया , ये सोच हैं.' ऐसे में देखना है कि अजय आलोक के इस बयान पर जेडीयू और सीएम नीतीश का क्या स्टैंड होता है. 

गौरतलब है कि अजय आलोक आरक्षण के मुद्दे पर पहले भी ट्वीट कर चुके हैं. इससे पहले जब 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सवर्ण समुदाय को गरीबी के आधार पर 10 फीसदी का आरक्षण दिया गया था, उस वक्त भी उन्होंने कहा था कि  तब भी उन्होंने कहा था कि आरक्षण पर चर्चा का मतलब आरक्षण खत्म करना नहीं होता है. 10 फीसदी सवर्ण समाज के लोगों को आरक्षण दिया गया है. इसका स्वागत कीजिए और व्यर्थ की राजनीति से अब कोई लाभ नहीं होगा.