अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Jan-2023 05:26 PM
By First Bihar
PATNA: महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के मौके पर पटना के मिलर हाई स्कूल में जेडीयू की तरफ से राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस का आयोजन किया गया। इस बड़े आयोजन में शामिल होने के लिए राज्यभर से क्षत्रिय समाज के लोग बिहार के कोने-कोने से पटना पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। जेडीयू एमएलसी संजय सिंह की देखरेख में इस बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया गया। इस कार्यक्रम के जरीए क्षत्रिय समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया गया।
इस कार्यक्रम में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह समेत वशिष्ठ नारायण सिंह, उमेश कुशवाहा, मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी, सुमित सिंह, लेसी सिंह समेत कई नेता मंच पर दिखे। इस कार्यक्रम में बिहार के कोने-कोने से क्षत्रिय समाज से लोगों को बुलाया गया था। मिलर हाई स्कूल का पूरा मैदान खचाखच भरा हुआ था। इस आयोजन को लेकर पूरे पटना को बैनर और पोस्टर से पाट दिया गया था। इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज की मांग पर सीएम नीतीश कुमार ने पटना के सबसे बड़े चौक पर महाराणा प्रताप की मूर्ति लगवाई है। समता पार्टी के समय से ही सीएम नीतीश कुमार ने क्षत्रिय समाज को सम्मान देने का काम किया।क्षत्रिय नेताओं को राज्यसभा में भेजकर और विधान पार्षद बनाकर सम्मान दिया है। इस दौरान उन्होंने बिहार में बनने वाले फिल्म सिटी का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर करने की मांग करते हुए महाराणा प्रताप के नाम पर मेडिकल कॉलेज खोलने की भी मांग की।
