ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: 'सोना बाबु ने नहीं मानी बात ...', गुस्से में आया बॉयफ्रेंड तो गर्लफ्रेंड को ठोक दी गोली,अब मचा हडकंप पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान Double Decker Flyover : पटना में डबल डेकर फ्लाई ओवर से सीधे पहुंच सकेंगे पीएमसीएच, मल्टी लेवल कार पार्किंग से बनेगी सीधी कनेक्टिविटी मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब

JDU ने टुन्ना जी पांडेय को बताया RJD का एजेंट, अजय सिंह बोले.. शहाबुद्दीन की पत्नी का टिकट काटने के लिए लालू के साथ करोड़ों की डील

JDU ने टुन्ना जी पांडेय को बताया RJD का एजेंट, अजय सिंह बोले.. शहाबुद्दीन की पत्नी का टिकट काटने के लिए लालू के साथ करोड़ों की डील

04-Jun-2021 10:29 PM

SIWAN : सीएम नीतीश पर ताबतोड़ बयानबाजी कर बीजेपी से निलंबित होने के बाद भी एमएलसी टुन्ना जी पांडेय पर जेडीयू हमलावर है. सीवान से जेडीयू की सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह ने टुन्ना जी पांडेय को राजद का एजेंट बताया है. उन्होंने कहा कि टुन्ना जी पांडेय ने राजद के दिवंगत नेता शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब का टिकट काटने के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ करोड़ों का डील कर लिया है.


जेडीयू सांसद कविता सिंह के पति और जेडीयू के नेता अजय सिंह ने कहा है कि टुन्ना पांडे में इतनी औकात नहीं है कि हमारे नेता नीतीश कुमार को जेल भिजवा देंगे. पहले हम लोगों से टुन्ना पांडे फ़रिया ले उसके बाद जेल भिजवाने का काम करें. पांडे पहले अपने बारे में सोचें कि वह कहीं ऐसा ना हो कि पार्टी से निलंबन होने के बाद अब वह जेल जाएंगे और जिस पार्टी आरजेडी में हो वो जाएंगे, उसमें जेल जाना ही पड़ेगा.


अजय सिंह ने तो यह भी कह दिया कि आपने देखा ना कि शहाबुद्दीन ने किस तरीके से नीतीश कुमार को बोला था और उनका क्या हश्र हुआ ,ठीक उसी तरीके से अब टुन्ना पांडे का भी हश्र होगा. उन्होंने कहा कि इतने दिनों से हमारे नेता के खिलाफ बोल रहे थे लेकिन हम लोग चुप्पी साधे बैठे थे लेकिन अब हम लोगों की चुरकी अब खड़ी हो गई और अब हम लोगो के सब्र का बांध टूट गया. इसलिए आज हम लोग अब खुल कर बोल रहे हैं. जिस पार्टी में अब वह जाएंगे अब वह जेल जाने की तैयारी करें लड़की के साथ छेड़खानी और पोक्सो एक्ट मामला अभी भूले नहीं है. टुन्ना जी पांडे, क्या चाहते हैं वह केस खुल जाए और जेल चले जाएं. एंबुलेंस घोटाला तमाम तरह की चीजें चीजें हैं जो टुन्ना पांडे को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा.


अजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने दारू बंद करवा दिया तो ये अनाब जनाब बकने लगे. शुरू से लेकर अभी तक NDA का विरोध करते हुए अपने भाई को राजद से जितयावा. यह कभी BJP में रहे ही नही. अजय सिंह ने कहा है कि टुन्ना पाण्डेय को लालू जी से डील हो गई है और उनसे बोला गया है कि आप NDA के बारे में अनाब जनाब बोले कि आपका अगला सिवान से लोकसभा का टिकट मिल सके. वही उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की डील हुई है. टुन्ना जी पांडेय राजद में जाकर पूरे मुसलमानों को ठगने का काम करना चाहते है. ये लालू द्वारा बताई गई टुन्ना पाण्डेय की स्क्रिप्टेड कहानी है, जो आज नीतीश के खिलाफ बोल रहे है. 


जेडीयू नेता अजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए एमएलसी टुन्ना जी पांडेय ने अजय सिंह को कहा कि "बकरी चोर आज में में में... कर रहा है. सत्ता के लालच में "पृत पक्ष में विवाह रचाने वाले" आज मेरे पर टिप्पणी कर रहे हैं. याद रहे मेरा परिवार गुलामी और चमचागिरी किसी का नहीं करता और चुनाव जीतकर प्रतिनिधि बना हूं. किसी के रहमों करम और चापलूसी करके नहीं. मेरा गुनाह यह था कि मैंने किसी के दरबार में जी हुजूरी नहीं किया."