बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Oct-2019 12:25 PM
DELHI : बिहार में ओवैसी फैक्टर को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच एक बार फिर से ठन गई है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बिहार में ओवैसी की एंट्री को समरसता के लिए खतरनाक बताया था।
अब जेडीयू ने गिरिराज सिंह को उनके इस बयान पर नसीहत दी है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और नीतीश कैबिनेट के मंत्री श्याम रजक ने गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा है कि अगर उन्हें बिहार की ज्यादा फिक्र है तो दिल्ली में मंत्री पद छोड़कर वापस आ जाएं।
मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि गिरिराज सिंह जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं वह बिहार के लिए ठीक नहीं। श्याम रजक ने कहा है कि अगर उन्हें वाकई बिहार से लगाव है तो वह दिल्ली में मंत्री की कुर्सी छोड़कर बिहार में ही रहें।
आपको बता दें कि किशनगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार की जीत पर गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बिहार की समरसता के लिए खतरनाक बताया था। गिरिराज सिंह ने ओवैसी को जिन्ना की सोच वाला बताते हुए कहा था कि अब ऐसी ताकतों के खिलाफ एकजुटता की जरूरत है। दरअसल गिरिराज का मकसद ओवैसी के बहाने बिहार में हिंदू विचारधारा को एकजुट करने का था। यही बात जेडीयू को रास नहीं आई और अब श्याम रजक ने उन्हें नसीहत दे डाली है।