ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / JDU ने ददन पहलवान, भगवान सिंह कुशवाहा समेत 15 नेताओं को पार्टी से...

JDU ने ददन पहलवान, भगवान सिंह कुशवाहा समेत 15 नेताओं को पार्टी से निकाला, NDA के खिलाफ चुनाव लडने की मिली सजा

13-Oct-2020 03:40 PM

PATNA : JDU ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ रहे 15 नेताओं को दल से बाहर निकाल दिया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने ये कार्रवाई की है. पार्टी से बाहर किये गये नेताओं में ददन पहलवान, भगवान सिंह कुशवाहा, सुमित कुमार सिंह जैसे नेता शामिल हैं.


इन नेताओं पर हुई कार्रवाई
जेडीयू की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक जिन नेताओं को पार्टी से बाहर किया गया है उसमें डुमरांव से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधायक ददन पहलवान, सिकंदरा से लड़ रहे पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान, जगदीशपुर से लोजपा प्रत्याशी बने श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक रणविजय सिंह, चकाई से निर्दलीय उम्मीदवार बने सुमित कुमार सिंह शामिल हैं. इसके अलावा महिला जेडीयू की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कंचन गुप्ता, युवा जेडीयू नेता तजम्मुल खां, रोहतास के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश चौधरी, जेडीयू नेता सिंधु चौधरी, डॉ राकेश रंजन, मुंगेरी पासवान शामिल हैं. इसके साथ ही ददन पहलवान के बेटे करतार सिंह यादव को भी पार्टी से निकाला गया है.


गौरतलब है कि इससे पहले कल बीजेपी ने 9 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया था जो बागी उम्मीदवार बन कर चुनाव मैदान में डटे हैं. जेडीयू ने आज अपने नेताओं पर कार्रवाई की है. हालांकि कार्रवाई वाले नेताओं की सूची अधूरी है. जेडीयू के कई और नेताओं ने बागी उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. पार्टी के नेता मुन्ना शुक्ला ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन कर दिया है. वहां जेडीयू नेता मंजीत कुमार सिंह और शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है.