बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
24-Jul-2024 10:27 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रहा है। जेडीयू के एमएलसी राधाचरण सेठ पर ईडी ने शिकंजा कसा है। अब उनकी करोड़ों की संपत्ति जब्त की जाएगी। स्कूल और मनाली के रिसॉर्ट को भी जब्त किया जाएगा। मामला 350 करोड़ की टैक्स चोरी का है।
ईडी ने राधाचरण और ब्रॉडसन्स कंपनी के महाप्रबंधक अशोक गुप्ता की दो संपत्तियों को अंतिम रूप से जब्त करने का आदेश जारी कर दिया है। इसमें गाजियाबाद का एमएसडी पब्लिक स्कूल और मनाली का इंटर कॉन्टिनेंटल रिसॉर्ट भी शामिल है।
गाजियाबाद वाला स्कूल दोनों के नाम से हैं। वही 30 करोड़ का मनाली रिसॉर्ट राधाचरण का है। स्कूल की कीमत भी करोड़ों रुपये हैं। बालू के अवैध खनन में 350 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व चोरी की बात सामने आई है। ईडी की गिरफ्तार के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया था।
आरा स्टेशन पर जलेबी छानते थे राधाचरण सेठ
बता दें कि जेडीयू के एमएलसी राधाचरण साह पहले आरा स्टेशन के पास एक दुकान में जलेबी छानते थे. लेकिन बालू के अवैध कारोबार ने उन्हें अकूत संपत्ति का मालिक बना दिया. पहले वे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते थे. बाद में पाला बदल कर नीतीश के साथ चले आये. पिछले दफे वे जेडीयू के टिकट पर एमएलसी चुने गये थे.